किम जोंग-उन से 12 जून को ही मुलाकात कर सकते हैं ट्रम्प, उत्तर कोरिया-अमेरिका की बातचीत फिर शुरू - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 27, 2018

किम जोंग-उन से 12 जून को ही मुलाकात कर सकते हैं ट्रम्प, उत्तर कोरिया-अमेरिका की बातचीत फिर शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन के बीच सिंगापुर में प्रस्तावित मुलाकात अभी भी हो सकती है। ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि वे उत्तर कोरिया के साथ फिर से मुलाकात को लेकर बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुलाकात होती है तो जगह सिंगापुर और तारीख 12 जून ही रहेगी। हालांकि, जरूरी होने पर उन्होंने तारीख आगे बढ़ाए जाने की भी आशंका जताई। बता दें कि गुरुवार को किम जोंग के नाम लिखे पत्र में ट्रम्प ने कहा था कि वे उत्तर कोरिया के भड़काऊ रवैये की वजह से 12 जून को होने वाली मुलाकात रद्द कर रहे हैं। हालांकि, इसके एक दिन बाद ही उन्होंने फिर सही समय पर मुलाकात की बात कही थी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/trump-tweets-meeting-about-kim-jong-un-says-it-can-still-happen-on-12th-june-at-singapore-5881728.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages