
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 27 मई को 44वीं बार अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश की जनता के सामने अपने विचार रखेंगे। मोदी इस बार देशभर में बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही हाल ही में अलग-अलग बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों पर बच्चों को सलाह दे सकते हैं। इसके अलावा वे हाल ही में शुरू किए गए फिट इंडिया चैलेंज का भी जिक्र कर सकते हैं। पिछले हफ्ते ही उन्होंने ट्विटर पर विराट कोहली की ओर से मिली फिटनेस की चुनौती को स्वीकार किया था। बता दें कि ये फिटनेस चैलेंज सरकार में खेल और सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ही शुरू किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/pm-modi-to-address-nation-today-on-44th-mann-ki-baat-programme-news-and-updates-5881479.html
No comments:
Post a Comment