
PM नरेंद्र मोदी ने निजामुद्दीन में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और इसके 3डी मॉडल का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने इस रोड पर खुली जीप में सवार होकर छह किलोमीटर का रोड शो किया। यहां से वे हेलिकॉप्टर के जरिए उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंचे। यहां वे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) का उद्घाटन करेंगे। ईपीई देश का पहला स्मार्ट और सोलर एनर्जी से लैस एक्सप्रेसवे है। पिछले दिनों इसी के उद्घाटन में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे अथॉरिटी को फटकार लगाई थी और इसे 1 जून से खोलने का निर्देश दिया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/pm-narendra-modi-inaugurates-first-phase-of-delhi-meerut-expressway-5881737.html
No comments:
Post a Comment