
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को सीनेट कमेटी को बताया कि उत्तर कोरिया अब भी परमाणु बम के लिए सामग्री बनाने में जुटा है। पोम्पियो ने कहा, “उत्तर कोरिया के साथ अमेरिका के रिश्ते आगे बढ़ रहे हैं और राष्ट्रपति ट्रम्प उसके परमाणु अप्रसार को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन ट्रम्प भी मानेंगे कि अमेरिका के लिए खतरा पैदा करने वाली प्रणाली अभी मौजूद है। पोम्पियो का ये बयान तब आया है, जब दो दिन पहले ही ट्रम्प ने 9 महीनों तक मिसाइल नहीं दागने के लिए उत्तर कोरिया की तारीफ की थी। इसके अलावा पिछले महीने ही उन्होंने प्योंग्यांग से परमाणु खतरा खत्म होने की बात कही थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/us-secretary-of-state-mike-pompeo-says-north-korea-continues-to-produce-nuclear-material-5924497.html
No comments:
Post a Comment