
खगोल वैज्ञानिकों ने कहा है कि उन्हें मंगल पर तरल अवस्था में पानी की मौजूदगी के सबूत मिले हैं। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पानी की एक झील मंगल ग्रह के दक्षिणी ध्रुव में करीब 20 किलोमीटर के इलाके में फैली हो सकती है। हालांकि, पानी एक हिमखंड के 1 किमी नीचे हो सकता है। ये खोज यूरोपीय स्पेस एजेंसी के मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर पर मौजूद एक रडार की मदद से की गई है। पहले भी कुछ रिसर्च में मंगल पर पानी की मौजूदगी के संकेत मिल चुके हैं, लेकिन ये पहली बार है जब ग्रह पर किसी जलाशय के सबूत मिले हों।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/america/news/huge-underground-lake-raises-prospects-of-life-on-mars-as-claim-of-water-surfaces-5924501.html
No comments:
Post a Comment