
काहिरा. मिस्र की राजधानी काहिरा में एक चिड़ियाघर ने पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए गधे पर काली-सफेद धारियां बना दीं, ताकि लोग उसे जेब्रा समझें। हालांकि, चिड़ियाघर की ये हरकत एक शख्स ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद लोग कर्मचारियों की इस हरकत का मजाक बना रहे हैं। दरअसल, 21 जुलाई को काहिरा में ही पढ़ाई करने वाले एक युवक महमूद ए सराहनी इंटरनेशनल गार्डन पार्क गए थे। यहां उन्होंने काले-सफेद रंग में पेंट किए गए एक जानवर को देखा जिसे ज्यादातर लोग जेब्रा समझ रहे थे। हालांकि, जानवर के कान और उसकी हरकतें देखकर उन्हें शक हुआ। महमूद ने थोड़ी देर गौर करने के बाद पता लगा लिया कि असल में चिड़ियाघर प्रशासन ने एक गधे पर जेब्रा जैसा पेंट किया है। उन्होंने इसकी एक फोटो लेकर फेसबुक पर डाल दी, जो कि तुरंत ही वायरल हो गई। पहले भी ऐसा कर चुका है मिस्र का एक चिड़ियाघर: मिस्र की स्थानीय मीडिया ने इसका काफी मजाक बनाया। कई वेटरनरी ने भी जानवर के गधे होने की पुष्टि की है। हालांकि, पार्क के निदेशक मोहम्मद सुल्तान का कहना है कि जानवर से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई।...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/middle-east/news/egyptian-zoo-painted-donkey-black-and-white-in-bizarre-bid-to-pass-it-off-as-a-zebra-5925123.html
No comments:
Post a Comment