जापान: अधिकारी ने लंच से तीन मिनट पहले डेस्क छोड़ी, कंपनी को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर मांगनी पड़ी माफी - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, June 21, 2018

जापान: अधिकारी ने लंच से तीन मिनट पहले डेस्क छोड़ी, कंपनी को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर मांगनी पड़ी माफी

जापान में समय की पाबंदी को लेकर नियम कितने कड़े हैं, इसका अंदाजा वहां के परिवहन की स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है। यात्रियों को सिर्फ 1 से 2 मिनट देर से गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को खेद पत्र जारी करने पड़ते हैं। समय पाबंदी के इन कड़े नियमोें का एक नजारा बुधवार को भी देखने को मिला। यहां जल विभाग में काम करने वाले एक अधिकारी के लंच से सिर्फ 3 मिनट पहले डेस्क छोड़ने के लिए विभाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता से माफी मांगी। दरअसल, जापान के कोबे शहर में काम करने वाले 64 वर्षीय शख्स को पिछले 7 महीनों में 26 बार लंच से पहले अपनी डेस्क छोड़कर जाने का दोषी पाया गया। इसी पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने शख्स के एक दिन की आधी सैलरी काट ली। साथ ही उसे दोबारा ऐसा ना करने के लिए चेतावनी भी दी गई।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/japan-city-official-pay-docked-for-taking-lunch-3-minutes-early-5900356.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages