
केरल हाई कोर्ट ने मलयालम भाषा में छपने वाली एक पाक्षिक मैग्जीन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी है। मैग्जीन ने एक मॉडल की तस्वीर अपने कवर पेज पर छापी थी। तस्वीर में मॉडल एक बच्चे को स्तानपान करा रही थी। तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, माएं केरल से कह रही हैं, घूरो मत, हम स्तनपान कराना चाहते हैं। हाई कोर्ट ने कहा, कुछ लोगों को यह अश्लील लग सकता है, जबकि कुछ के लिए यह कलात्मक; एक आदमी के लिए अश्लीलता दूसरे के लिए भावनाएं व्यक्त करने का माध्यम हो सकता है। हाई कोर्ट ने मार्च में यह आदेश दिया था, लेकिन इसे सार्वजनिक अब किया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/hc-dismisses-plea-seeking-action-against-magazine-for-breastfeeding-woman-on-cover-5900365.html
No comments:
Post a Comment