
गूगल हथियारों और निगरानी में इस्तेमाल के लिए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) विकसित नहीं करेगी। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने यह बात अपने ब्लॉग में कही । दरअसल, गूगल अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन के साथ तस्वीरों के विश्लेषण से जुड़े एआई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। जिसके तहत अमेरिका अपने ड्रोन्स की मारक क्षमता को बढ़ाना चाहता है। अब गूगल ने इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए गूगल के कर्मचारियों ने एक लेटर पर हस्ताक्षर किए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/google-will-not-develop-artificial-intelligence-for-use-in-weapons-says-pichai-5890828.html
No comments:
Post a Comment