
अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर उसने रूस के साथ अपना रक्षा कारोबार जारी रखे तो उसे प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका इस मसले पर भारत के अलावा उन देशों के साथ भी चर्चा कर रहा है जो रूस के साथ समझौता करने की फिराक में हैं या कर चुके हैं। बता दें कि नई दिल्ली मॉस्को से एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम खरीदने की योजना बना रहा है। इसके लिए दोनों देशों के बीच पिछले साल ही बात हुई थी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उप-प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन से मिले थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/america/news/us-discusses-with-india-implications-of-caatsa-over-russia-defence-deal-5890802.html
No comments:
Post a Comment