उत्तराखंड: ट्रांसफर की फरियाद लेकर पहुंची महिला प्रिंसिपल ने त्रिवेंद्र रावत को कहा चोर-उचक्का, मुख्यमंत्री ने किया निलंबित - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 29, 2018

उत्तराखंड: ट्रांसफर की फरियाद लेकर पहुंची महिला प्रिंसिपल ने त्रिवेंद्र रावत को कहा चोर-उचक्का, मुख्यमंत्री ने किया निलंबित

देहरादून.  ट्रांसफर की फरियाद लेकर जनता दरबार में पहुंची महिला प्रिंसिपल की जब सुनवाई नहीं हुई तो उसने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को चोर-उचक्का कह दिया। इसके बाद रावत ने महिला को निलंबित कर तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए। वहीं, इस मामले पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार को असंवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को उसका निलंबन रोकने और जल्द उसे छोड़ने का आदेश देना चाहिए। दरअसल, घटना 28 जून की है। त्रिवेंद्र रावत जनता की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी दौरान महिला प्रिंसिपल ने वहां हंगामा शुरु कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अफसर उसे रोकने की कोशिश करते रहे लेकिन वह नहीं मानी। काफी समय बाद जब मुख्यमंत्री ने कहा कि शांत हो जाओ तो नहीं तो निलंबित हो जाओगी। इसके बाद जब महिला को महिलाकर्मी बाहर ले जा रही थी उसी वक्त महिला ने मुख्यमंत्री रावत के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने उसे तुरंत निलंबित कर गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए।   'तीन साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहीं हूं':...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/uttarakhand-chief-minister-snaps-after-row-with-teacher-5905981.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages