
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने लोकसभा चुनाव से पहले एकजुट विपक्ष की तैयारियों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने गुरुवार को कर्नाटक में कहा कि एक तरफ कौए, बंदर, लोमड़ियां और बाकी जानवर जमा हैं और दूसरी ओर हमारे पास टाइगर है। 2019 के चुनाव में टाइगर को जिताएं। हेगड़े ने रैली में आए लोगों से कहा, ''कांग्रेस की वजह से आज हम प्लास्टिक की कुर्सियों पर बैठे हैं। अगर हम 70 साल सरकार चलाते तो आप लोग चांदी की कुर्सियों पर बैठे होते।'' इस पर पटलवार करते हुए कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि टाइगर जंगली हो चुका है। उसे वापस भेजना चाहिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/ananth-hegde-controversial-remark-on-unite-opposition-5905946.html
No comments:
Post a Comment