
कोलकाता में मोम की पॉलिश वाले सेब बेचने का मामला। डमडम इलाके के लोगों ने म्युनिसिपल अथॉरिटी को की शिकायत। अफसरों ने फल मंडियों पर रेड डाली, तो हुआ खुलासा। कोलकाता. सड़े हुए मांस की बिक्री के बाद अब कोलकाता में मोम की पॉलिश वाले सेब बेचने का मामला सामने आया है। डमडम इलाके के लोगों ने हाल ही में म्युनिसिपल अथॉरिटी को जरूरत से ज्यादा चमकदार सेब बेचे जाने की शिकायत की थी। इसके बाद बीधननगर और कोलकाता में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने इन पर रोक लगाने के लिए फल मंडियों पर रेड डाली और इसका खुलासा हुआ। - अथॉरिटी ने जांच में पाया कि सेब पर जूते और कार की पॉलिश में इस्तेमाल किए जाने वाले मोम लगाए जा रहे हैं। - बीधननगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अफसर प्रणय रॉय का कहना है कि जो सैंपल हमने कलेक्ट किए हैं, वो सभी पॉलिश किए हुए हैं। कानून के तहत ये अपराध है। इसे लेकर हम पुलिस से बातचीत करेंगे और वाजिब एक्शन लेंगे। - अफसरों को शक है कि ऐसे ही सेब कोलकाता के बाकी हिस्सों में भी बेचे जा रहे हैं। इसके बाद से अलग-अलग नगरपालिका के अफसर लोगों को ऐसे फलों से बचाने के लिए...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/wax-coated-apples-haunting-consumers-5897158.html
No comments:
Post a Comment