कारगिल में पाकिस्तान के धोखे की कहानी, 5 मिनट के वीडियो में अनसुनी वीरगाथा - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 17, 2018

कारगिल में पाकिस्तान के धोखे की कहानी, 5 मिनट के वीडियो में अनसुनी वीरगाथा

कारगिल में साल 1999 में पाकिस्तानी धोखे का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत ने जो युद्ध लड़ा था, उसे कारगिल वार के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तानी को बुरी तरह मात दी थी। पाकिस्तान ने धोखे से LoC (लाइन ऑफ कंट्रोल) पर मौजूद भारत की करीब 400 पोस्टों पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद उन्हें वापस पाने के लिए भारत ने ये लड़ाई लड़ी थी। इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में भारत ने जम्मू-कश्मीर में LoC के करीब मौजूद द्रास सेक्टर में एक वार मेमोरियल बनाया है, जिसे कारगिल वार मेमोरियल कहते हैं। हाल ही में कारगिल वार मेमोरियल का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक सैनिक कारगिल युद्ध की वीरगाथा सुना रहा है। इस वीडियो में गोरखा राइफल की 56 माउंटेन ब्रिगेड के नायक विशाल छेत्री मेमोरियल पर कारगिल युद्ध और इससे जुड़ी सारी बातें बता रहे हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/story-of-brave-indian-soldiers-who-sacrifice-life-during-kargil-war-5897135.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages