
पेशावर. बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के चचेरी बहन पाकिस्तान के आगामी आम चुनावों में पेशावर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नूर जहां खैबर पख्तूनख्वा असेंबली से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगी। बता दें कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव के लिए मतदान होना है। दोनों के बीच अच्छे रिश्ते - नूर अपने परिवार के साथ शाह वाली कताल क्षेत्र में रहती हैं। यह इलाका किस्सा ख्वानी बाजार से सटा हुआ है। नूर भारत शाहरुख खान से मिलने दो बार आ चुकी हैं। दोनों परिवारों के बीच काफी अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। - नूर के भाई ने बताया, उनके परिवार के साथ राजनीतिक विरासत जुड़ी हुई है। उनकी बहन नूर पहले भी सभासद रह चुकी हैं। इससे पहले वे अवामी नेशनल पार्टी से महिला सुरक्षित सीट पर भी चुनाव लड़ चुकी हैं। बंटवारे के समय से शाहरुख का परिवार पाक में है - साल 1947 में भारत-पाक विभाजन के दौरान शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद दिल्ली आ गए थे। लेकिन चाचा गुलाम मोहम्मद पाकिस्तान में ही रह गए थे। गुलाम मोहम्मद के दो बेटे (मंसूर खान और मकसूद खान)...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/pakistan/news/shah-rukh-khan-cousin-to-contest-elections-from-peshawar-5890033.html
No comments:
Post a Comment