
फेसबुक पर हाल ही में एप्पल, सैमसंग, अमेजन और हुआवे जैसी कंपनियों के साथ यूजर्स का डाटा शेयर करने के आरोप लगे हैं। इसी सिलसिले में भारत के सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फेसबुक से 20 जून तक जवाब मांगा है। बता दें कि रविवार को ही एक रिपोर्ट में फेसबुक का 60 कंपनियों को डाटा लीक करने का खुलासा हुआ था। इसके दो दिन बाद खुद फेसबुक ने कबूल किया था कि उसने कुछ कंपनियों के साथ साझेदारी के तहत यूजर्स का डाटा शेयर किया। अब भारत सरकार ने खुद इन रिपोर्ट्स का संज्ञान लेते हुए फेसबुक से लीक पर जानकारी मांगी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/indian-information-and-technology-ministry-sought-response-from-facebook-over-data-sharing-5890040.html
No comments:
Post a Comment