येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ ली, कांग्रेस और जेडीएस के नेता विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, May 17, 2018

येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ ली, कांग्रेस और जेडीएस के नेता विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे

येदियुरप्पा ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ले ली है। सुबह 9 बजे राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस-जेडीएस येदियुरप्पा को सीएम बनाने का विरोध कर रहे हैं। दोनों पार्टियों के विधायकों ने विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के आगे धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, लोकसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे धरने में शामिल हैं। इस बीच राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बहुमत न होने के बाद भी बीजेपी का सरकार बनाना संविधान का मजाक उड़ाना है। आज जब बीजेपी अपनी खोखली जीत का जश्न मना रही है तो दूसरी तरफ भारत लोकतंत्र की हार का शोक मनाएगा। इसके जवाब में बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी एक ट्वीट किया है - अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस को 'भयावह आपातकाल' याद करना चाहिए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/karnataka-assembly-election-congress-leaders-protest-5874801.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages