
वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने निजी वकील माइकल कोहन को 100,000 डॉलर करीब (67,73500 रुपए) का भुगतान किया है। बुधवार को ट्रम्प द्वारा हस्ताक्षरित वित्तीय संबंधित दस्तावेज में ये बात सामने आई है। बता दें, 2016 में राष्ट्रपति चुनाव को दौरान कोहन ने ट्रंप की ओर से एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे दिए थे, जिसे अब राष्ट्रपति ने उन्हें लौटा दिए हैं। ट्रम्प ने हाल ही में ट्वीटर पर इस बात को स्वीकार भी किया था कि उनके और स्टॉर्मी डेनियल के बीच हुए नॉन डिस्क्लोजर कांट्रैक्ट के तहत ये रुपए दिए गए थे। रुपए किस लिए दिए इस बात का जिक्र नहीं - एजेंसी के मुताबिक अमेरिकी सरकार की ओर से जारी दस्तावेज में रुपए देने का उल्लेख किया गया है लेकिन भुगतान करने की वजह को नहीं बताया गया है। लेकिन ट्रम्प के वकीलों ने कहा कि स्टॉर्मी डेनियल ने ट्रम्प पर कथित संबंध होने का आरोप लगाया था। जिसके एवज में कोहन ने उन्हें मुंह बंद रखने के लिए 130,000 डॉलर (86,66,450 रुपए) दिए थे। - वहीं, डोनाल्ड ट्रम्प ने 2006 में स्टॉर्मी के साथ अफेयर को झूठ करार दिया था। साथ ही...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/president-trump-discloses-payment-to-lawyer-in-financial-report-5874805.html
No comments:
Post a Comment