
अमित शाह को आंध्र प्रदेश दौरे पर तेगुलुदेशम पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। शाह शुक्रवार सुबह भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा के लिए त्रिरुपति पहुंचे थे। यहां से रेनिगुंटा एयरपोर्ट लौटते वक्त कुछ लोगों ने राज्य के लिए स्पेशल पैकेज की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर पथराव भी किया। घटना के बाद टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/tdp-activists-pelt-stones-at-amit-shahs-convoy-in-tirupati-5871024.html
No comments:
Post a Comment