न्यूजीलैंड: समुद्र में उठीं रिकॉर्ड 8 मंजिल ऊंची लहर, वैज्ञानिकों का दावा- ये अब तक की सबसे ऊंची - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 11, 2018

न्यूजीलैंड: समुद्र में उठीं रिकॉर्ड 8 मंजिल ऊंची लहर, वैज्ञानिकों का दावा- ये अब तक की सबसे ऊंची

अंटार्कटिक ओशियन में तूफान के चलते उठी एक 23.8 मीटर (70 फीट) ऊंची लहर को वैज्ञानिकों ने दक्षिणी गोलार्द्ध की अब तक की सबसे ऊंची लहर बताया है। न्यूजीलैंड के मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ये लहर करीब 8 मंजिला इमारत के बराबर थी। वरिष्ठ समुद्र विज्ञानी टॉम डुरंट ने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने पहली बार इतनी ऊंची लहर देखी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि खराब मौसम के दौरान तूफान में 25 मीटर ऊंची लहर भी उठी होंगी या आने वाले समय में उठ सकती हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि लहरों को मापने वाला उनका यंत्र हर तीन घंटे में सिर्फ 20 मिनट ही लहरों को रिकॉर्ड कर सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/monster-wave-near-new-zealand-breaks-world-record-touted-as-highest-in-southern-hemisphere-5871011.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages