
अयोध्या में राम मंदिर बनना अभी भी लोगों के लिए सपने जैसा है। मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है। फैसला आने के बाद ही मंदिर बनेगा या नहीं तय होगा। हालांकि, इससे पहले ही राम जन्मभूमि निर्माण न्यास ट्रस्ट ने इंडोनेशिया में मंदिर की नींव रख दी है, ताकि भारत में भी इसका निर्माण जल्द शुरू हो जाए। मंदिर के लिए यहां अयुथया नाम की जगह को चुना गया है, जिसका नाम भी राम जन्मभूमि अयोध्या से मिलता जुलता है। बुधवार को ट्रस्ट ने यहां भूमि पूजन समारोह रखा था। जिसके बाद मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/ram-temple-build-start-in-ayutthaya-indonesia-wished-to-start-in-ayodhya-india-soon-5934809.html
No comments:
Post a Comment