
दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक एपल के संस्थापक रहे स्टीव जॉब्स के अपनी बेटी लीसा ब्रेनन से रिश्ते सुखद नहीं थे। लीसा के मुताबिक, उनकी मां ने घरों में बर्तन धोकर घर खर्च चलाया। लीसा ने अपने पिता के साथ रिश्तों पर 'स्माल फ्राई' नाम से एक किताब लिखी है। उन्होंने वेनिटी फेयर मैगजीन में लिखे एक आर्टिकल में किताब के कुछ अंश प्रकाशित किए हैं। स्टीव जॉब्स ने शुरू में उन्हें अपनी बेटी मानने से इनकार कर दिया था। जॉब्स का 5 अक्टूबर 2011 को पेन्क्रियाटिक कैंसर की वजह से निधन हो गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/steve-jobs-daughter-says-her-relationship-with-father-was-not-so-happy-5930683.html
No comments:
Post a Comment