स्वीडन: इंटरव्यूर ने युवती से जबरन हाथ मिलाने की कोशिश की, कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, August 16, 2018

स्वीडन: इंटरव्यूर ने युवती से जबरन हाथ मिलाने की कोशिश की, कंपनी पर लगा 3 लाख का जुर्माना

यहां इंटरव्यू के दौरान एक मुस्लिम युवती फराह अलजेह से जबरन हाथ मिलाने की कोशिश के बाद कंपनी को 3 लाख रुपए का जुर्माना देना पड़ा। उपासला काउंटी (स्टॉकहोम) निवासी फराह (24) ने कुछ समय पहले एक कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई किया था। इंटरव्यू के दौरान उनसे जबरन हाथ मिलाने की कोशिश की गई। फराह ने पुरुष से हाथ मिलाने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्हें नौकरी नहीं दी गई। युवती ने मामले की शिकायत लेबर कोर्ट में कर दी। कंपनी को भेदभाव करने का दोषी पाया गया। अदालत ने आदेश दिया कि कंपनी फराह को 40 हजार क्रोनोर (3 लाख रुपए) का भुगतान करे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/sweden-muslim-woman-who-refused-handshake-at-job-interview-wins-case-5939172.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages