
बोलीविया के राष्ट्रपति एवो मोरालेस ने राजधानी ला पाज में 34 मिलियन डॉलर (करीब 238 करोड़ रुपए) की लागत से 29 मंजिला घर बनवाया है। खुद मोरालेस और उनके समर्थक नई बिल्डिंग को नए बोलीविया और उपनिवेशवाद के अतीत से निकालने वाला बता रहे हैं। वहीं लोग इस इमारत को देश को बांटने वाला करार दे रहे हैं। बोलीविया एक कमजोर अर्थव्यवस्था वाला देश है। क्रयशक्ति के लिहाज से बोलीविया दुनिया में 87वें पायदान पर है। वर्ल्ड बैंक ने उसे निम्न मध्यवर्गीय आय वाला देश करार दिया है। मानव विकास सूचकांक में भी बोलीविया 119वें नंबर पर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/bolivian-presidents-29-storey-new-residence-is-as-imposing-as-it-is-divisive-5939189.html
No comments:
Post a Comment