
एक व्हेल बीते 17 दिन से अपने नवजात मृत बच्चे को लेकर समुद्र में घूम रही है। व्हेल की ये फोटो दुनियाभर में वायरल हो गई है। समुद्री जीवों का अध्ययन करने वाले माइकल मिलस्टीन का कहना है कि शोधकर्ताओं ने बुधवार को 20 साल की एक व्हेल को वॉशिंगटन ओलिंपिक पेनिन्सुला के पास अपने मृत बच्चे को लिए हुए देखा। व्हेल के बच्चे की मौत 24 जुलाई को हो गई थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि साढ़े तीन साल का एक अन्य व्हेल का बीमार बच्चा देखा गया है। एक टीम इस बच्चे की तलाश में जुटी हुई है ताकि उसे दवा दी जा सके।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/america/news/whale-swimming-with-her-dead-calf-strikes-a-chord-worldwide-5934803.html
No comments:
Post a Comment