
पहली बार महाराष्ट्र की 16 महिलाएं बिना किसी पुरुष को साथ लिए हज करने जाएंगी। सऊदी अरब सरकार ने हज के नियमों में ढील दी है जिसमें 45 से ज्यादा उम्र की महिलाएं बिना किसी पुरुष को लिए हज करने जा सकेंगी। महाराष्ट्र की 62 साल की शमशाद बाई इसराइल सईद ने पहले अपने पति के साथ हज पर जाने की सोची थी। पति की मौत के बाद उनके बेटे जकेरिया ने हज पर साथ चलने को कहा। अब नया नियम आने के बाद शमशाद चार महिलाओं के साथ एक ग्रुप में मक्का की यात्रा पर जाएंगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/first-time-16-maharashtra-women-go-for-hajj-unaccompanied-by-a-male-kin-5936160.html
No comments:
Post a Comment