सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- 1575 लड़के-लड़कियां उत्पीड़न के शिकार, शेल्टर होम्स के मामलों में आपने क्या किया? - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, August 14, 2018

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा- 1575 लड़के-लड़कियां उत्पीड़न के शिकार, शेल्टर होम्स के मामलों में आपने क्या किया?

सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर (बिहार) और देवरिया (यूपी) के शेल्टर होम में बच्चों से यौन उत्पीड़न के मामलों पर मंगलवार को चिंता जाहिर की। साथ ही, केंद्र सरकार से पूछा कि इस तरह के मामलों में शामिल 1575 नाबालिगों को लेकर क्या कदम उठाया गया? सर्वोच्च न्यायालय ने यह सवाल तब किया, जब सरकार बाल सुरक्षा नीति बनाने पर विचार कर रही है। नीति बनाने का फैसला महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के 2015 से मार्च 2017 तक किए सोशल ऑडिट के बाद किया गया। ऑडिट में यौन उत्पीड़न के शिकार 1575 बच्चे मिले थे, जो अभी भी शेल्टर होम में रह रहे हैं। जस्टिस मदन बी लोकुर ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि क्या इन बच्चों की देखभाल सही तरीके से हो रही है या शेल्टर होम में भी वे परेशान हैं?

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/sc-concerned-over-abuse-of-minors-at-shelter-homes-asks-centre-about-action-taken-5938179.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages