
बराक ओबामा राष्ट्रपति रहने के दौरान आम लोगों के रोज 10 पत्र पढ़ते थे। कुछ पत्रों का जवाब ओबामा खुद लिखते थे। साथ ही लेटर में लिखी गई बातों को देश के िलए नीतियां बनाते वक्त ध्यान रखते थे। ओबामा को भेजे जाने वाले ये पत्र लेटरहेड या सादे कागज पर होते थे। कई पत्र हाथ से कुछ टाइप किए हुए होते थे। इनमें से कुछ बिजनेस लेटर्स भी होते थे। कुछ लोग ईमेल के जरिए भी पत्र भेजते थे। पत्रों के साथ कुछ लोग परिवार, सैनिकों और पालतू जानवरों की फोटो भी भेजते थे। ओबामा 2008 से 2016 तक दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति रहे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/america/news/obama-had-committed-to-reading-10-letters-a-day-when-he-first-took-office-5940531.html
No comments:
Post a Comment