पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी; Photos में देखिए पड़ोसी देश का चुनाव - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 24, 2018

पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी; Photos में देखिए पड़ोसी देश का चुनाव

पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को मतदान शुरू हो गया। यह शाम 6 बजे तक चलेगा। पाकिस्तान में संसद यानी नेशनल असेंबली और प्रांतीय असेंबली के चुनाव एक साथ हो रहे हैं। नेशनल असेंबली में कुल 342 सीटें हैं। 60 सीटें महिलाएं और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। बाकी 272 सीटों पर वोटिंग होगी। चार प्रांत- पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में भी नई सरकार चुनी जाएगी। वोटिंग बुधवार सुबह आठ बजे से है। शाम छह बजे मतदान खत्म होते ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। 26 जुलाई को दोपहर दो बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। अब तक के सर्वे के मुताबिक, इमरान खान सरकार बनाते दिख रहे हैं। हालांकि, नवाज शरीफ का जेल जाना इमोशनल कार्ड के रूप में उनकी पार्टी पीएमएल-एन को फायदा पहुंचा सकता है। Photos के जरिए देखिए ये चुनाव

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/pakistan/news/pakistan-election-2018-in-photos-5923821.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages