
बैंकाॅक. थाइलैंड की गुफा में 13 दिन से फंसे बच्चों को ढूंढने और निकालने की कोशिशों में जुटे नौसेना के एक गोताखोर की शुक्रवार को मौत हो गई। सैनिक का नाम 38 वर्षीय समन गुनान बताया गया है। उसे बच्चों तक ऑक्सीजन पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली थी। अधिकारियों के मुताबिक, बच्चों को जरूरी मात्रा में ऑक्सीजन मुहैया कराने के बाद जब समन गुफा से बाहर जाने लगा, तब रास्ते में ही उसके सिलेंडर में गैस खत्म हो गई। इसके चलते गुफा से बाहर निकल पाने से पहले ही उसकी दम घुटने से मौत हो गई। समन के साथी ने उसे बाहर निकालकर बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/navy-diver-dies-while-taking-in-oxygen-supplies-inside-thailand-cave-while-rescue-5910684.html
No comments:
Post a Comment