मैं कोई तानाशाह नहीं जो अदालतों से भागता फिरे: मुशर्रफ के देश के छोड़ने के आरोपों पर नवाज शरीफ का बयान - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 5, 2018

मैं कोई तानाशाह नहीं जो अदालतों से भागता फिरे: मुशर्रफ के देश के छोड़ने के आरोपों पर नवाज शरीफ का बयान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जवाबदेही अदालत से अपील की है वो उनके पाकिस्तान लौटने तक भ्रष्टाचार के मामले में फैसला ना दें। शरीफ ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि वो कोई तानाशाह नहीं हैं जो देश छोड़कर भाग जाएंगे। नवाज का ये बयान उस वक्त आया, जब एक दिन पहले ही इस्लामाबाद की जवाबदेही कोर्ट ने अवेन्फील्ड संपत्ति भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को फैसला सुनाने का ऐलान किया है। दरअसल, इस मामले में नवाज और उनकी बेटी मरियम दोनों ही आरोपी हैं। जवाबदेही अदालत ने दोनों को बुधवार तक पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन नवाज और उनकी बेटी दोनों ने बुधवार को ही उपस्थिति में सात दिन की छूट देने की मांग की। हालांकि, कोर्ट ने उनकी अपील को ठुकरा दिया।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/pakistan/news/former-prime-minister-nawaz-sharif-says-he-will-return-to-pakistan-to-face-court-decision-5910089.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages