
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए उससे सवाल पूछा है। थरूर ने कहा- क्या उन्होंने हिंदुत्व में तालिबान की शुरुआत कर दी है? बता दें कि कुछ दिनों पहले थरूर ने एक बयान में कहा था कि अगर अगला लोकसभा चुनाव भी भाजपा जीतती है तो वो देश का संविधान बदल देगी और भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा। कांग्रेस ने थरूर के इस बयान को व्यक्तिगत बताया था। इसके बाद भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा था कि शशि थरूर को तो पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/shashi-tharoor-hindutva-taliban-question-to-bjp-after-hindu-pakistan-statement-5919238.html
No comments:
Post a Comment