
इंग्लैंड में अनोखी सुपर स्टोर चेन है। यहां फेंके गए फालतू खाने को बेचा जाता है। खाना वेस्ट होने से बचाने के लिए ये खास मुहिम शुरू की है एडम स्मिथ और जो हर्कबर्ग ने। दुकानें जिस सामान को रिजेक्ट कर देती हैं, ये उसे जंक फूड सुपर मार्केट में ले आते हैं। लोग यहां आते हैं, अपनी बास्केट भरते हैं और जितनी मर्जी होती है, उतने पैसे देकर जाते हैं। अधिकतर लोग ज्यादा ही पैसे देकर जाते हैं। कुछ लोग हर हफ्ते यहां आते हैं। यहां फ्रूट, सब्जियां, ब्रेड, केक, चिकन से लेकर हर वो सामान मिलता है जो किसी सुपरमार्केट में बेचा जाता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/junk-food-store-chain-in-the-uk-opens-for-just-two-hours-every-day-to-save-food-5918057.html
No comments:
Post a Comment