
कश्मीर के आतंकी भी इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकियों की तर्ज पर जवानों का कत्ल कर वीडियो और तस्वीरें जारी करने लगे हैं। 23 दिन में इस तरह की दूसरी वारदात की गई है। वीरवार को कश्मीर के शोपियां जिले के एक पुलिस जवान को आतंकियों ने अगवा कर हत्या कर दी। पुलिस जवान का शव शुक्रवार को कुलगाम जिले के सेहपाेरा इलाके में सड़क के किनारे मिला। आतंकियों ने सिर में कई गोलियां मारकर उनकी हत्या की। शहीद हुए कांस्टेबल जावेद अहमद डार अपनी मां के लिए दवाएं लेने बाजार के लिए निकले थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/constable-javed-ahmad-dar-was-abducted-by-militants-when-went-out-to-get-mother-medicines-5911301.html
No comments:
Post a Comment