
एमिरेट्स एयरलाइन ने घोषणा की है कि उनकी फ्लाइट्स में अब 'हिंदू भोजन' नहीं मिलेगा। एमिरेट्स के आधिकारिक बयान के मुताबिक, 'हम कस्टमर्स को जो वस्तुएं और सेवाएं मुहैया कराते हैं, उनका लगातार रिव्यू करते हैं। इसमें लोगों से फीडबैक भी लिया जाता है। इसी के मद्देनजर हमने विमान के मेन्यू में से हिंदू भोजन के विकल्प को खत्म करने का फैसला किया है।' हालांकि, एयरलाइन ने कहा है कि हिंदू यात्री अभी भी क्षेत्रीय शाकाहारी और मांसाहारी खाना चुन पाएंगे। शाकाहारी यात्रियों के लिए एमिरेट्स ने कई विकल्प रखे हैं जैसे- शाकाहारी जैन खाना, भारतीय शाकाहारी खाना। नॉन बीफ नॉन वेजेटेरियन का ऑप्शन भी रखा गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/emirates-airlines-announced-it-has-decided-to-discontinue-the-hindu-meal-option-5909125.html
No comments:
Post a Comment