अमेरिका के पहले सिख अटॉर्नी जनरल पर की नस्लीय टिप्पणी, एफएम रेडियो के दो जॉकी निलंबित - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 26, 2018

अमेरिका के पहले सिख अटॉर्नी जनरल पर की नस्लीय टिप्पणी, एफएम रेडियो के दो जॉकी निलंबित

- गवर्नर फिल मर्फी ने भी दोनों रेडियो जॉकी की भाषा पर आपत्ति जताई, रेडियो को ट्वीट किया - अटॉर्नी जनरल बोले-  यह पहली बार नहीं, मेरा मजाक उड़ा है। अनुमान है यह आखिरी भी नहीं होगा   न्यू जर्सी. अमेरिका के पहले सिख अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में रेडियो एफएम एनजे101.5 के 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बुधवार दोपहर अपने कार्यक्रम के दौरान अटॉर्नी जनरल को कई बार ‘पगड़ीवाला व्यक्ति’ कहकर संबोधित किया। कई नेताओं और अन्य नागरिकों ने इसकी काफी आलोचना की।  एनजे 101.5 एफएम पर 'डेनिस एंड जुडी शो' पेश करने वाले डेनिस मालॉय और जुडी फ्रेंको मारिजुआना से जुड़े मामले का अभियोजन खत्म करने के ग्रेवाल के फैसले पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने अटॉर्नी जनरल को ‘पगड़ीवाला व्यक्ति’कहा। मालॉय ने कहा, ‘आप अटॉर्नी जनरल को जानते हैं? मैं उनका नाम कभी पता नहीं करूंगा। मैं उन्हें सिर्फ पगड़ीवाला व्यक्ति कहूंगा।’ फ्रेंको ने इस शब्द का इस्तेमाल बार-बार गाना गाने के अंदाज में किया। मालॉय ने यह भी कहा, अगर वह इससे आहत होते हैं तो...

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/new-jersey-101-5925287.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages