
महाराष्ट्र के मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में पिछले पांच दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, मुंबई के कई इलाकों में आज सुबह से कहीं तेज और कहीं हल्की बारिश हो रही है। अभी भी सायन, माटुंगा, बांद्रा, दादर, अंधेरी, कुर्ला समेत कई इलाकों में पानी भरा है। उधर, मणिपुर के तमांगलॉन्ग में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड सरकार ने आंधी और भारी बारिश के अलर्ट के बाद सभी सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/rain-weather-in-several-parts-of-india-news-and-updates-5914020.html
No comments:
Post a Comment