
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को राजधानी शिमला समेत करीब 12 जिलों में तेज बारिश हुई। लैंडस्लाइड के बाद कई रास्ते बंद हो गए। शिमला में दीवार गिरने से 4 गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। अगले 24 घंटे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। उधर, मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पंजाब के कुछ हिस्सों में सक्रिय है। यहां अलग-अलग जगहों पर बारिश हुई। भारी बारिश से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में नदियां उफान पर हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/india-weather-and-rains-news-ans-updates-5920259.html
No comments:
Post a Comment