
माइथोलॉजिकल मूवी असुरा चीन की अब तक की सबसे महंगी लेकिन फ्लॉप फिल्म साबित हुई। फिल्म को बनाने में 112 मिलियन डॉलर (करीब 700 करोड़ रुपए) खर्च हुए। फिल्म से चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा भी जुड़ी हुई थी। लेकिन असुरा तीन दिन में महज 7.3 मिलियन डॉलर (करीब 50 करोड़ रुपए) ही कमा पाई। प्रोड्यूसर्स को फिल्म का ये प्रदर्शन काफी निराशाजनक लगा और 3 दिन बाद फिल्म देशभर के थिएटरों से उतार ली गई। असुरा हटाने की घोषणा फिल्म के ऑफिशियल वीबो (ट्विटर जैसा चीनी सोशल मीडिया) अकाउंट पर की गई लेकिन ये फैसला क्यों किया गया, इसकी वजह नहीं बताई गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/most-expensive-chinese-film-ever-made-decided-to-pull-it-from-theatres-after-three-days-5919647.html
No comments:
Post a Comment