जापान के पास 6 हजार परमाणु बम बनाने जितना प्लूटोनियम, आतंकी-प्राकृतिक आपदाओं से पैदा हो सकता है देश पर खतरा: विशेषज्ञ - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 17, 2018

जापान के पास 6 हजार परमाणु बम बनाने जितना प्लूटोनियम, आतंकी-प्राकृतिक आपदाओं से पैदा हो सकता है देश पर खतरा: विशेषज्ञ

अमेरिका ने जापान के बढ़ते परमाणु भंडार के बावजूद दोनों देशों के बीच किया गया 30 साल पुराना नागरिक परमाणु समझौता मंगलवार को फिर से नवीनीकृत किया। हालांकि, विशेषज्ञों ने इस पर चिंता जताई है। जापान के पास इस वक्त 47 टन प्लूटोनियम (परमाणु ईधन) मौजूद है। इतनी मात्रा से करीब 6 हजार परमाणु बम तैयार किए जा सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जापान पर भूकंप या सुनामी जैसी कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो इतना प्लूटोनियम उसे तबाह कर सकता है। साथ ही आतंकी भी उसके परमाणु संयंत्र को निशाना बना सकते हैं। अमेरिका के साथ नागरिक समझौते के तहत जापान जुटाया हुआ परमाणु ईधन सिर्फ अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकता है। जापान लंबे समय से एकमात्र एेसा देश है, जिसने अपने परमाणु भंडार का सैन्य इस्तेमाल नहीं किया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/america/news/japan-us-renew-nuclear-pact-amid-japans-growing-plutonium-stock-creating-concern-5918594.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages