
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले उनके 99 लाख फॉलोवर ज्यादा हैं। उनके फॉलोवर्स की संख्या पोप फ्रांसिस से 2.55 करोड़ ज्यादा है। अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से ट्रम्प के फॉलोवर्स की संख्या दोगुनी हुई है। डोनाल्ड ट्रम्प के इस समय ट्विटर पर 5.33 करोड़ फॉलोवर हैं। यह जानकारी एक अध्ययन में सामने आई है। अध्ययन के अनुसार, लाइक्स और रिट्वीट के रूप में ट्रम्प का अपने फॉलोवर्स के साथ संवाद बताता है कि उनका नेतृत्व और भी प्रभावशाली है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/america/news/donald-trump-is-the-most-followed-leader-on-twitter-modi-is-on-second-place-5913643.html
No comments:
Post a Comment