44 साल से कर रहे थे रेलवे में काम, 20 मिनट का ब्रेक लिया तो नौकरी चली गई - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, July 18, 2018

44 साल से कर रहे थे रेलवे में काम, 20 मिनट का ब्रेक लिया तो नौकरी चली गई

ब्रिटेन में ड्यूटी के वक्त महज 20 मिनट का ब्रेक लेने पर रेलवे ने एक शख्स पीटर ली को नौकरी से निकाल दिया। वह 44 साल से जॉब पर थे और ससेक्स वेस्ट के अरुंडेल स्टेशन पर बतौर सिग्नलमैन तैनात थे। रेलवे का आरोप है कि पीटर उस वक्त सिग्नल बॉक्स को बंद करके चले गए, जब जाम लगने की आशंका ज्यादा होती है। इससे लोगों की जान को खतरा हो सकता था। 60 साल के पीटर का कहना है कि उन्होंने पूरी जिंदगी रेलवे की नौकरी में ही बिता दी। वह 20 मिनट के ब्रेक के हकदार थे, क्योंकि उन्हें 6 घंटे से अधिक की शिफ्ट करनी थी। उन्होंने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया था, लेकिन उन पर गलत आरोप लगा दिया गया। अब पीटर को उनकी नौकरी वापस दिलाने के लिए रेलवे संघ ने हड़ताल शुरू कर दी है। उनका दावा है कि वर्किंग टाइम रेगुलेशन एक्ट 1998 के मुताबिक एक समय में 6 घंटे से ज्यादा देर तक काम करने वाला 20 मिनट का ब्रेक ले सकता है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/railway-signalman-sacked-after-taking-20-minute-break-following-six-hour-non-stop-shift-5919678.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages