मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार, सरकारी कंपनी के 4 हजार करोड़ की धांधली का आरोप - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 3, 2018

मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार, सरकारी कंपनी के 4 हजार करोड़ की धांधली का आरोप

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को उनके घर से मंगलवार को एंटी करप्शन दस्ते ने गिरफ्तार कर लिया। नजीब पर सरकारी कंपनी 1 मलेशिया डेवलपमेंट बेरहाद (1एमबीडी) से 70 करोड़ डॉलर (करीब 4760 करोड़ रुपए) अपने निजी खाते में स्थानांतरित करने का आरोप है। बुधवार को अदालत में उनपर आरोप तय किए जाएंगे। इससे पहले 25 मई को पुलिस ने रजाक के एक आलाशीन अपार्टमेंट में छापा मारा था। जहां से पुलिस ने करीब 30 मिलियन डॉलर्स (करीब 204 करोड़ रुपए) जब्त किए थे। इसके अलावा 284 बक्से भी बरामद किए गए थे। 5 ट्रक सामान की कीमत का अनुमान लगाने और दस्तावेजी कार्रवाई पूरी करने में 41 दिन लगे थे। हालांकि, नजीब ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/former-malaysian-pm-najib-arrested-over-huge-graft-probe-5908911.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages