
इंडोनेशिया में मगरमच्छ का शिकार बने एक शख्स की मौत का बदला लेने के लिए लोगों ने 292 मगरमच्छों को मार दिया। ये घटना देश के वेस्ट पपुआ प्रांत की है। पुलिस के मुताबिक, सुगिटो नाम का एक शख्स शनिवार को तालाब के पास जानवरों को खिलाने के लिए चारा इकट्ठा करने आया था। इसी दौरान कुछ मगरमच्छों ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छों ने उसके पैर में काटा जिसके बाद घायल सुगिटो की मौत हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने सुगिटो की चीखें भी सुनी और उसे बचाने के लिए आगे आए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/mob-in-indonesia-slaughtered-292-crocodiles-in-revenge-attack-5918074.html
No comments:
Post a Comment