रवांडा के राष्ट्रपति को 200 गाय भेंट करेंगे नरेंद्र मोदी, ब्रिक्स समिट में जिनपिंग से होगी मुलाकात - News Time

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, July 20, 2018

रवांडा के राष्ट्रपति को 200 गाय भेंट करेंगे नरेंद्र मोदी, ब्रिक्स समिट में जिनपिंग से होगी मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 से 27 जुलाई तक अफ्रीका महाद्वीप के तीन देशों- रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर जाएंगे। भारत और रवांडा के बीच द्विपक्षीय साझेदारी बनने के बाद मोदी वहां जाने वाले पहले प्रधानमंत्री होंगे। रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे खुद मोदी की अगवानी करेंगे। मोदी रवांडा में सामाजिक सुरक्षा की योजना की शुरुआत के मौके पर कगामे के साथ मौजूद रहेंगे। इस योजना में रवांडा के साढ़े तीन लाख लोगों को एक-एक गाय देने की योजना है। लाभार्थी गाय से बछिया पैदा होने पर उसे पड़ोसी को देगा। भारत 200 गाय देकर इसमें सहयोग करेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/narendra-modi-to-gift-200-local-cows-to-rwanda-president-5921255.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages