
थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में 15 दिनों से फंसे बच्चों को निकालने के लिए आखिरकार सरकार और प्रशासन ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसके लिए 18 गोताखोरों की एक टीम बनाई गई है, जो आने वाले दो दिनों में सभी 12 बच्चों को उनके कोच के साथ बाहर लाएगी। इस टीम में 13 अंतर्राष्ट्रीय गोताखोर और 5 थाई नेवी सील के अधिकारी हैं। चियांग राय प्रांत के गवर्नर ने बताया कि गोताखोर आज सुबह 10 (भारतीय समयानुसार सुबह 8:30) बजे गुफा में घुसे। बच्चों के माता-पिता को रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई की ऑपरेशन दो दिनों में पूरा हो जाएगा। हालांकि, सेना के प्रवक्ता ने इसमें 3 से 4 दिन का समय लगने की बात कही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/rescue-operation-to-get-12-children-and-a-coach-out-of-cave-officially-begins-in-thailand-5911946.html
No comments:
Post a Comment