
ग्रीनलैंड के 169 लोगों के गांव के पास एक आइसबर्ग आ गया। इसके डर से 33 लोग गांव छोड़कर जा चुके हैं। ग्रीनलैंड कनाडा के पास अटलांटिक और आर्कटिक महासागर के बीच में स्थित है। लोगों का मानना है कि आइसबर्ग के बड़े-बड़े टुकड़े समुद्र में टूटकर गिरेंगे जो लहरों के साथ उनके घरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एक जलवायु शोधकर्ता जोर्ग शेफर का कहना है कि बड़े आइसबर्ग आसानी से पिघकर समुद्र में नहीं समाते। ये काफी उथल-पुथल मचाते हैं। गांव के एक पुलिस इंस्पेक्टर गीडियन क्विस्ट का कहना है कि लोगों की नावें खो चुकी हैं। वे मछली मारने या शिकार के लिए नहीं जा पा रहे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/world-news-in-hindi/news/a-huge-iceberg-looming-over-a-tiny-arctic-village-5916734.html
No comments:
Post a Comment