
पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मंच पर राष्ट्रीयता, राष्ट्रवाद और देशभक्ति पर अपनी बात साफ शब्दों में रखी। संघ के दीक्षांत समारोह में दिए अपने भाषण में प्रणब ने कहा कि नफरत और असहिष्णुता हमारी राष्ट्रीय पहचान को धुंधला कर देगी। करीब 30 मिनट के भाषण के दौरान उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, लोकमान्य तिलक, सुरेंद्र नाथ बैनर्जी और सरदार पटेल का जिक्र किया। इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- प्रणब को हमने क्यों बुलाया, ये चर्चा आज हर ओर हो रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/rss-valedictory-function-at-nagpur-5890098.html
No comments:
Post a Comment