
शिवसेना ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में शामिल होने पर नया फॉर्मूला दिया है। रविवार को शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने दावा किया कि अगले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत से दूर रहेगी। तब संघ प्रणब दा का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ा सकता है। पिछले दिनों उन्हें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बुलाना इसी तैयारी का हिस्सा है। बता दें कि प्रणब के संघ का न्योता स्वीकार करने पर उनकी बेटी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने विरोध जताया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/rss-might-propose-pranab-mukherjee-for-pm-in-2019-say-sanjay-raut-5892132.html
No comments:
Post a Comment