
हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला के मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस मामले पर भारतीय मुस्लिम लीग और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राजनीति करने और रोहित के परिवार का राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'मेरे पास इस बात की जानकारी है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोहित के परिवार को मंच पर बुलाया और बयान देने के लिए कहा। ये बात सामने आना चाहिए कि ऐसा करने के पीछे उनकी क्या मंशा थी। राहुल को गंदी राजनीति करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।' उन्होंने मुस्लिम लीग पर रोहित के परिवार से झूठा वादा करने का आरोप भी लगाया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://www.bhaskar.com/indian-national-news-in-hindi/news/piyush-goyal-attack-on-opposition-for-rohith-vemula-suicide-case-5899286.html
No comments:
Post a Comment